रतलाम 03 फरवरी 2023। सेना कार्यालय महू द्वारा सेना में भर्ती संबंधी एक प्रेजेंटेशन आगामी 7 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे स्थानीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सैलाना रोड रतलाम में दिया जाएगा।
आईटीआई प्राचार्य श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सभी महाविद्यालयों, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य एवं जिले की सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम पश्चात उपस्थित प्राचार्यगण अपनी संस्था में अध्ययनरत एवं अध्ययन पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को उपरोक्त जानकारी से अवगत कराएंगे। प्रेजेंटेशन 45 मिनट का रहेगा जिसमें सेना में भर्ती संबंधी पंजीयन एवं अन्य जानकारी रहेगी।