रतलाम। अल्पसंख्यक समाज के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एवं अल्पसंख्यक विभागों द्वारा उन योजनाओं को जमीन पर कितना उतारा है। इन सबकी जानकारी लेने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी सय्यद इब्राहिम मोहम्मद, (y+ सुरक्षा प्राप्त) एक दिनी रतलाम प्रवास पर 7 फरवरी 2023 को आ रहे है।
उक्त जानकारी देते हुए मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मुबारिक शैरानी ने बताया कि उनके प्रवास के दौरान वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रतलाम द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे उपस्थिति देंगे एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में उपस्थिति देंगे।
उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी नफीस एहमद एवं अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, मोर्चा जिला अध्यक्ष मंनसूर जमादार आदि उपस्थित रहेंगे।