- वार्डों में विकास यात्रा का शुभारम्भ
- पहले दिन वार्ड 18 में 54.50 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन
- महापौर प्रहलाद, पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित जनप्रतिनिधि रहे यात्रा में उपस्थिति
- वार्ड 17, 18, 19 व 20 के 199 हितग्राही हुए जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित








रतलाम, 6 फरवरी। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और योजनाओं का लाभ देने के लिए सोमवार से शहर के वार्डों में विकास यात्रा की शुरूआत हुई। वार्ड क्रमांक 17, 18, 19 एवं 20 में पहले दिन की विकास यात्रा बाजना बस स्टैंड से शुरू होकर अंबे माता चौक पहुंची। यात्रा में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, यात्रा प्रभारी शैलेंद्रसिंह सिसौदिया सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।
यात्रा के अंबे चौक पहुंचने पर विधायक श्री काश्यप, महापौर श्री पटेल ने कन्या पूजन किया। इसके बाद मंच के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से जुडे़ हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। वार्ड 18 में बुद्धेश्वर जैन मंदिर के पास से 54.50 लाख से निर्मित होने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। विकास यात्रा के कार्यक्रम विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को मामा के रूप में माना जाता है। हमारी संस्कृति में मामा एक अभिभावक के रूप में होता है, जो अपने भांजे, भांजी के लिए सरल हदय व्यक्ति होता है। इस परिकल्पना को हमारे मुखिया ने 100 प्रतिशत खरा उतारा है।
उन्होंने बताया कि रतलाम के पास से निकलने वाले 8 लेन एक्सप्रेस वे के पास औद्योगिक क्षेत्र की कल्पना को स्वरूप देना प्रारंभ किया गया है। इसके लिए राज्य शासन ने 450 करोड़ रूपए स्वीकृत कर दिए है। डीपीआर बन रही है, कंसलटेंट नियुक्त हो चुका है। एक माह के भीतर गोल्ड कॉम्प्लेक्स का काम शुरू होगा। यहां 400 से 500 नए शोरूम बनेंगे, दो थियेटर के साथ एक फूड कोट बनेगा। इसकी योजना से रतलाम में 52 करोड़ की राशि से 300 बेड के जिला चिकित्सालय का भवन बनेगा, जिसका आगामी 15 दिन में शिलान्यास होगा। डोंगरे नगर में 18 करोड़ की लागत से 800 सीट के एसी ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू कर रहे है। करमदी रोड पर नमकीन कलस्टर तैयार हो चुका है। अलकोहल प्लांट की जमीन पर 27 करोड़ की लागत से नया औद्योगिक क्षेत्र बनकर तैयार है। साड़ी कॉम्प्लेक्स के लिए स्थान देख रहे है। यह सारी अवधारणा रतलाम के व्यापार को बढ़ाएगी और इससे नगर का चौतरफा विकास होगा।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विकास यात्रा के जरिए आज आपकी सरकार आपके द्वार योजनाओं का लाभ देने के लिए आई है। विधायक श्री काश्यप जी ने विकास की कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। उनके प्रयासों से प्रदेश में सबसे पहले अवैध कॉलोनियों को वैध करने का काम रतलाम में हुआ है। अब इन कॉलोनियों में विकास कार्य होने के साथ नामांतरण भी होंगे और निर्माण कार्य के लिए लोन भी मिल सकेगा। महापौर श्री पटेल ने मंच से मालवी भाषा में हितग्राहियों से पूछा कि किसी को कोई भी परेशानी या शिकायत हो तो वह कह सकता है।
निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जन-जन को मिले यहीं विकास यात्रा का उद्देश्य है। विधायक जी ने शहर की दशा और दिशा बदलने का काम किया है और लगातार कर भी रहे है। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने किया। स्वागत भाषण यात्रा के विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने दिया। आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना।
प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया, श्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री मनोहर पोरवाल, भाजपा कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, विनोद यादव, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती अनिता कटारा, श्री मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती संगीता सोनी, पार्षद सर्वश्री रणजीत टांक, हितेश कामरेड, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती माया पांचाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, श्री मंगल लोढ़ा, पूर्व पार्षद श्री सुशील सिलावट के अलावा सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, राजेश माहेश्वरी, राकेश मीणा, कपील पांचाल, आदि का स्वागत निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट व क्षेत्रिय नागरिकों ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।
उद्बोधन पश्चात आमंत्रित अतिथियों द्वारा 54.50 लाख से बुद्धेश्वर रोड जैन मंदिर से अम्बे माता चौक तक बनने वाली सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया।
इसके पश्चात् वार्ड क्रमांक 17, 18, 19 व 20 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन के 5, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन के 14, कन्या अभिभावक पेंशन के 1, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन के 2, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 4, भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल 13, पात्रता पर्ची के 36, पीएम स्वनिधी के 122, मंदबुद्धी बहुविकलांग को आर्थिक सहायता 1, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन के 1 इस तरह कुल 199 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।