रतलाम नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आज से प्रारंभ होगा दूधिया रोशनी में क्रिकेट का महाकुंभ

रतलाम। रतलाम नवयुवक मंडल के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शानदार 12 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहर के मध्य पोलो ग्राउंड स्टेडियम में आज 08 फरवरी 2023 को रात्रि से दूधिया रोशनी में प्रारंभ होगा। समिति द्वारा आयोजित इस रतलाम ट्रॉफी का यह लगातार 5 वां वर्ष है। प्रतिस्पर्धा के आयोजक पार्षद एवं एम आई सी सदस्य अक्षय संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के विकास पुरुष, लोकप्रिय विधायक एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चैतन्य कश्यप,रतलाम शहर के महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी लुनेरा के मुख्य अतिथि में शाम को 5:00 बजे होगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक जैन लाला एवं शहर के उद्योगपति श्री सुशील जी अजमेरा भी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री योगेश जी पापटवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में शहर की 32 टीमों के लगभग 550 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । जिसमें प्रथम पुरस्कार के रुप में 77,777 रुपए एवं चमचमाती हुई ट्रॉफी विजेता टीम को दी जाएगी एवं उपविजेता टीम को 44,444 रुपए नगद एवं चमचमाती हुई ट्रॉफी प्रदान की जाएगी साथ ही प्रतिदिन मैच में मैन ऑफ द मैच और इसके अलावा अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।कल स्टेडियम पर अंतिम चरण की तैयारियां पूर्ण की गई। आयोजन समिति द्वारा पूर्व में भी शहर की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कई राज्य और जिला स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन समय समय पर किया जाता रहा है। जिनमें कुश्ती,कबड्डी, क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में मुख्य है। आयोजन समिति के ओम जाट, हितेश बरमेचा, पीयूष कप्तान, अंकित कटारिया(जिला सह संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ), सुमित सकलेचा, वसीम खान, मन्नू दगदी एवं सभी सदस्यों ने शहर वासियों को एवं खिलाड़ियों को कल के शुभारंभ अवसर के साथ साथ सभी मैचों में उपस्थित रहने का आग्रह किया ।जिससे खेलने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बड़े और देश-विदेश में भी रतलाम का नाम गौरवान्वित हो सके। 8 फरवरी 2023 को प्रथम दिन तीन मैच खेले जाएंगे जो लगातार 12 दिन तक चलेंगे। पहला मैच रतलाम इंडियन विरुद्ध बालाजी 11 के मध्य होगा तथा दूसरा मैच द राइजिंग सन विरुद्ध स्टार 11 तथा तीसरा सैलाना 11 विरुद्ध कोहिनूर के मध्य खेला जाएगा शहर की युवा खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए सभी टीमों को अंडर-19 का एक खिलाड़ी खिलाना अनिवार्य किया गया है ताकि इस प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उन खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सके। साथ ही इस आयोजन की विशेषता यह रहेगी की दर्शक दीर्घा में यदि कोई दर्शक कैच पकड़ता है तो उसे भी आयोजकों द्वारा नगद पुरस्कार दिया जाएगा।