रतलाम 09 फरवरी 2023। विधानसभा रतलाम शहर में विधायक श्री चैतन्य कश्यप, विधानसभा क्षेत्र जावरा में विधायक श्री राजेंद्र पांडे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रुकमणी हेमराज हाड़ा, सैलाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, आलोट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, रतलाम विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल विकास यात्रा में सम्मिलित हुए।
- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास यात्राओं के दौरान 257.48 लाख रूपए लागत के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
- ग्रामीण क्षेत्रों में 330.28 लाख रूपए लागत के 22 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
- रतलाम शहर में 69 लाख रुपए लागत के पांच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
- विकास यात्राओं के दौरान नगरीय निकायों में 2338 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 2241 आवेदन स्वीकृत किए गए।