






रतलाम 10 फरवरी । विकास यात्रा के माध्यम से हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की संकल्पना है कि आमजन तक पहुंचकर उनके कार्य कर सके। आप लोगों ने देखा होगा कि वर्ष 2003 के पहले मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य हुआ करता था लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। आज रतलाम के पास से एटलेन एक्सप्रेस वे निकल रहा है, जिसके माध्यम से रतलाम से दिल्ली-मुंबई की दूरी आधे समय में पूरी हो जाएगी। यह समय बचाने का मार्ग नहीं रतलाम के विकास का मार्ग है। इसके पास औद्योगिक निवेश क्षेत्र स्थापित कर रहे हैं जो रतलाम की दशा और दिशा दोनों बदलेगा। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार को थावरिया बाजार में विकास यात्रा के समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि विकास कार्य होने के बाद अगली सदी का रतलाम नई सदी का होगा। आठ दशक पहले रतलाम मालवा-निमाड़ का बड़ा व्यापारिक केंद्र हुआ करता था। हम रतलाम के उस वैभव को फिर से स्थापित करेंगे। रतलाम को मालवा निमाड़ का बड़ा व्यापारिक केंद्र बनाएंगे। शहर में विकास कार्यों को सिलसिलेवार गति दी जा रही है। पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए अमृत 2 योजना में 72 करोड़ रूपए स्वीकृत कराए हैं। डीपीआर भी बन रही है। इससे रतलाम को पहले से अधिक पानी मिलेगा। सीवरेज के काम में बैकलेन के लिए 20 करोड़ की राशि अतिरिक्त स्वीकृत हो चुकी है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बहनों के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है, इसके पहले लाडली लक्ष्मी योजना को पूरे विश्व ने सराहा है। बुर्जुगों को तीर्थ दर्शन कराए। बात करे शहर में विकास कार्यों की तो विधायक चेतन्य काश्यप जी ने पूरे शहर की दशा बदल दी। गोल्ड कॉम्प्लेक्स के साथ ही ऐसे कई विकास के कार्य है जो कि रतलाम को नगर से महानगर की ओर बढ़ा रहे है। महलवाड़ा का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से हो रहा है। शहर में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए योजना पर काम चल रहा है। शहर के बडे़ नालों के ऊपर वाहन पार्क होंगे।
नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि शासन की योजना का लाभ सभी को मिले इसी उद्देश्य से आज हम आप तक आए है। हमारे विधायक जी रतलाम को महानगर बनाने में लगे है। शहर में चारों और चौड़ी सड़कों का जाल बिछ गया है। उनके द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा जाता है। बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह, खेल चेतना मेला का आयोजन करते है। शहर में सफाई और पानी से जुड़े कार्य की व्यवस्था महापौर जी ने संभाल रखी है।
विधानसभा यात्रा संयोजक मनोहर पोरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी विभिन्न योजनाओं का लाभ आज हर वर्ग से जुडे़ लोगों को मिल रहा है। यह तो उदाहरण मात्र है, ऐसी कई योजनाएं है, जिनका लाभ आमजन को मिल रहा है। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय और निर्मल कटारिया ने भी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन को दी।
विकास यात्रा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 25, 26, 41 व 42 नंबर वार्ड में निकली। थावरिया बाजार में आयोजित समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि के द्वारा कन्या पूजन के साथ वार्ड क्रमांक 26 लम्बी गली में 8.13 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण, तेजसिंह धभाई के घर के सामने की गली में 11.40 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 41 में आराधना भवन से भरावा कुई तक 7.98 लाख की लागत से नाली निर्माण व रामायण भवन के पास गली में 3.90 लाख लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके बाद मंच के माध्यम से वार्ड क्रमांक 25, 26, 41 व 42 के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 59, भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल 19, पीएम स्वनिधी के 44, पात्रता पर्ची के 26 व संबल 2.0 योजना के 52 इस तरह कुल 200 हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत कन्या पूजन से की गई इसके पश्चात विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया, विकास यात्रा जिला प्रभारी श्री मनोहर पोरवाल, विकास यात्रा प्रभारी श्री शैलेन्द्रसिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, श्री दिनेश शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती आयुषी सांखला, श्री दिलीप गांधी, श्री हितेश शर्मा कामरेड, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री कृष्णकुमार सोनी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, विशाल शर्मा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्री शक्तिसिंह राठौर, धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री मंगल लोढ़ा, श्री मोहनलाल धभाई के अलावा सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, राकेश परमार, हेमन्त राहौरी, जलज सांखला, संजय कसेरा, करण वशिष्ठ, राजेन्द्र चौहान, गोपाल शर्मा, लोकेन्द्र सिंह आदि का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
स्वागत उद्बोधन श्री गोपाल शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमन्त राहौरी ने किया व आभार श्री मंगल लोढ़ा ने माना।