रतलाम 10 जनवरी । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में रतलाम शहर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने के लिए नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा शहर में स्वच्छता संबंधित कई अभियान चलाये जा रहे है जिसके तहत नगर के विभिन्न स्थलों पर रेड़ स्पॉट स्थल की सफाई करवाई गई।
गुटखा और पान मसाले का सेवन करने वाले अक्सर शहर के सार्वजनिक स्थानों, दीवारों, फुटपाथ और सड़क पर थूक कर उसे गंदा करते है और एक ही जगह पर बार’ बार थूक कर उसे रेड स्पॉट बना देते है। ऐसे ही रेड स्पॉट को चिन्हित कर निगम द्वारा उनकी सफाई की गई। इसके लिए सबसे पहले सड़क और दीवारों पर थूकने वालों पर लगाम लगायी जा रही है आई. ई. सी. टीम द्वारा खुले में थूकने वाले नागरिको को समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जागरूकता अभियान के अंतर्गत यहां वहां थूकने वालों को ऐसा करने से रोका जाएगा अन्यथा की दषा में जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। शहर में आज 12 जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमे शहर के विभिन्न चौराहों व् दुकानों के आस पास सफाईकर्मचारीयों द्वारा सफाई की गई सफाई के बाद वहा रंगोली बनाकर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया साथ ही आई. ई. सी. टीम द्वारा नागरिको से इन स्थानों पर सफाई बनाएं रखने का समझाईष दी गई।a