प्रतापगढ़ l राष्ट्र संत परम पूज्य श्री कमल मुनि “कमलेश “म.सा. के आगामी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतापगढ़ गोशाला मंडल की बहनों ने 9 फरवरी को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया इसी क्रम में गोशाला मंडल की तरफ से दिप्ती जी चंडालिया चेतना जी भटेवरा खुशबू जी भटेवरा उर्मिलाजी गांधी श्रुति जी चंडालिया शांति जी जैन नैना जी भटेवरा आदि बहनों ने मचलाना गोशाला जाकर गायों को हरा चारा खिलाया और उनकी देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी ली ! गौशाला मंडल और श्रीमती चंद्रकांता जी चंडालिया द्वारा हरे चारे की व्यवस्था की गई l ज्ञात रहे कि वर्तमान में मचलाना गौशाला में 365 गाय है l