

पिपलिया मंडी भारत बिल परिसर 13 फरवरी 2023 । अज्ञानता जीवन के लिए सबसे बड़ा कलंक और अभिशाप है सबसे बड़ा शत्रु है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने कमल राठौड़ के निवास पर जनसभा को संबोधित करते कहा कि अज्ञान हलाहल ज़हर जो आत्मा का जन्म जन्मांतर तक पतन करता है ।
उन्होंने कहा कि एक शब्द का ज्ञान आत्मा तीन लोक की संपत्ति से बढ़कर है सबसे बड़ा दान विद्या दान है।
मुनि कमलेश ने बताया कि ज्ञान के धन को कोई चुरा नहीं सकता, जला नहीं सकता, बांट नहीं सकता, संकट में सच्चा साथी यही है। राष्ट्र संत ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान सर्वश्रेष्ठ ज्ञान है जिसके माध्यम से संस्कारों का निर्माण होता है संस्कृति का ज्ञान होता है चरित्र का संचार होता है।
जैन संत ने कहा कि ज्ञान के धन को जितना बांटते हैं उतना ही बढ़ता है सम्यक ज्ञान के प्रकाश से पूरे विश्व को आलोकित एक ही आत्मा कर सकती है बुराई बीमारी और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए ज्ञान ह्रदय परिवर्तन के लिएरामबाण औषधि के समान है।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कचरमल जी राठौड़ ने राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश के 67 के जन्मदिन पर अहिंसा सम्मेलन का आयोजन किया रामेश्वर फरकिया मुख्य अतिथि के रूप में थे सोहन लाल राठौड़ वीरेंद्र राणावत शोभाराम सेठ हेम प्रकाश गहलोत जगदीश जी व्यास प्रकाश बंसल रूपचंद सेठ अमृतलाल जैन मुकेश पोरवाल प्रकाश किंदावत अर्पित पितलिया सभी ने राष्ट्र संत का अभिनंदन करते हुए जन्मदिन के उपलक्ष 75000 की राशि गोदान हेतु एकत्रित की महासती प्रियदर्शना महासती कलपदर्शना ने मुनिकमलेश का अभिनंदन करते हुए आदर की चादर भेंट की। घनश्याम मुनि गौतम मुनि ने विचार व्यक्त किए अक्षत मुनि कौशल मुनि ने गुरु भक्ति का गीत प्रस्तुत किया समारोह के पश्चात का कचर मल राठौड़ की ओर से गौतम प्रसादी का आयोजन हुआ धार्मिक सामाजिक की राजनीतिक संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया।