13 फरवरी को रतलाम जिले के 66 गांव में पहुंची विकास यात्रा

रतलाम 13 फरवरी 2023/ विकास यात्रा में रतलाम जिले के गांव-गांव में पहुंचकर विकास तथा निर्माण का अलख जगा रही है। 13 फरवरी को रतलाम जिले के 66 गांव में विकास यात्रा में पहुंची सबसे ज्यादा बाजना विकासखंड में 27 गांव में विकास यात्रा पहुंची। विकास यात्राओं के स्वागत में ग्रामीण उत्साह से आगे आए। ढोल-धमाका, बैंड के साथ विकास यात्रा का स्वागत किया।
277 लाख रूपए के 22 लोकार्पण किए गए
रतलाम जिले में 13 फरवरी को 277 लाख रुपए लागत के 22 निर्माण कार्यों का लोकार्पण ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सबसे ज्यादा लोकार्पण आलोट विकासखंड में किए गए जहां 197.68 लाख रुपए की लागत से 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा बाजना में 44 लाख 65 हजार रूपए लागत के 9 निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ। सैलाना में 19 लाख 62 हजार रुपए लागत के 4, पिपलोदा में साढ़े तीन लाख रुपए लागत के 2 तथा रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र में 11 लाख 60 हजार रूपए लागत के एक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
108 लाख रुपए लागत के 8 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
13 फरवरी की विकास यात्रा के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 108 लाख 13 हजार रूपए लागत के 8 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सैलाना जनपद पंचायत में 85 लाख 65 हजार रुपए लागत के 2 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इसके अलावा रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र में 19 लाख 40 हजार रुपए लागत के 4 तथा पिपलोदा में 3 लाख रुपए लागत 2 निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

Play sound