



रतलाम । रतलाम नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2023 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है । जिसमें क्वार्टर फाइनल का दौर समाप्त होकर आज सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे वही रविवार 19 फरवरी 2023 को फाइनल का महामुकाबला खेला जाएगा। जिसमें कल 16 फरवरी 2023 को शानदार क्वार्टर फाइनल के मैच खेले गए जिसमें पहला मैच ऑलराउंडर और रिलायबल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। जिसमें रिलायबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 95 रन बनाए वही बाद में बल्लेबाजी करने उतरी ऑलराउंडर मात्र 57 रन बनाकर ऑल आउट हो गई वही इस मैच में रिलायबल शाकिब अन्ना के मैन ऑफ द मैच रहे वहीं हारी हुई टीम ऑलराउंडर से भी बेस्ट प्लेयर मोनू सोनी को चुना गया वही इसी कड़ी में दूसरा मैच अंबर क्रिकेट क्लब एवं ब्लैक एंड व्हाइट के बीच हुआ जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में अंबर क्रिकेट क्लब को 95 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करने उतरी अंबर ने बहुत ही आसानी से इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया इस मैच में अंबर ग्रुप के विक्रम बाला मैन ऑफ द मैच रहे वहीं हारी हुई टीम से इमरान बेस्ट प्लेयर रहे।
इसी कड़ी में आज दिनांक 17 फरवरी 2023 को भी दो शानदार क्वार्टर फाइनल के रोमांचक एवं अंतिम मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें पहला मुकाबला मां अंबे लक्ष्मी नगर एवं बाबूस के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा मुकाबला रतलाम ट्रॉफी में बड़ा उलटफेर करने वाली कुशल वीर सैलाना और रतलाम इंडियन के बीच खेला जाएगा। जिसमें पहले मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल व इंजीनियर राजेश पाटीदार मनीष तिवारी रतलाम शहर एसडीएम श्री संजीव पांडे एवं एडिशनल एसपी श्री सुनील पाटीदार मौजूद रहे वहीं दूसरे मैच में अतिथि के रूप में रतलाम शहर के चिकित्सक गण जिनमें डॉक्टर रोहन चोपड़ा, डॉक्टर देवेंद्र शाह, डॉक्टर पूनम बोरीवाल, डॉक्टर जीवन चौहान,डॉ ओनिल सर्राफ, डॉक्टर रचित अग्रवाल मौजूद रहे। सभी अतिथि गणों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से पार्षद एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपने अपने खेल को ओर आगे तक ले जाने की शुभकामनाएं देते हुए सभी को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रदीप राव मोनू लेफ्टी ओम जी जाट विकल्प सांखला पीयूष कप्तान हितेश बरमेचा रूद्र प्रताप सिंह नीलेश राव अजय मालाकार चिराग नलवाया एवं नगर की खेल प्रेमी जनता बड़ी संख्या में मैदान पर मौजूद रही जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अंकित कटारिया ने बताया कि आज क्वार्टर फाइनल के अंतिम मुकाबले खेले गए एवं आज शनिवार को दोनों सेमीफाइनल के शानदार मैच भी खेले जाएंगे।