रतलाम । लीनेस डिस्ट्रिक्ट mp1 की प्रेसिडेंट लीनेस सुनीता फरकीया के द्वारा इंदौर में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी मुख्य अतिथि मल्टिपल प्रेसिडेंट ली.अंजना जी जैन (जयपुर) थी जिसमें मध्यप्रदेश के 30 क्लब सम्मिलित हुए थे । लीनेस क्लब सुषमा रतलाम की अध्यक्ष ली. वैशाली माचवे, सचिव ली.पुष्पा वासन, कोषाध्यक्ष ली.आरती त्रिवेदी एवं कल्पना राजपुरोहित को अपने सेवा कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया ।