रतलाम नमकीन कलस्टर एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न

धमेन्द्र मारू अध्यक्ष एवं मनेंद्र कृष्णानी सचिव मनोनित

रतलाम । रतलाम नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक करमदी रोड़ स्थित नमकीन क्लस्टर स्थित श्री शंत्रुजय नमकीन उद्योग पर दिं. 15 फरवरी 2023 को सम्पन्न हुई । बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र मारू (रिंकू), उपाध्यक्ष वैभव जैन, सचिव मनेंद्र कृष्णानी, सह सचिव पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष शीतल जैन, संगठन मंत्री प्रवीण कसेरा, मीडिया प्रभारी पुनीत अरोड़ा, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेश दख, नूतन लालन, यतींद्र मेहता, प्रांजल जैन, गौरव जैन, हितेश बाफना मनोनित हुए। बैठक पश्चात उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । बैठक का संचालन आशीष पालीवाल ने किया एवं आभार मनेंद्र कृष्णानी (रिंकू) ने माना।

Play sound