अमरेश्वर महादेव मंदिर एलईडी फ्लड लाईट की रोशनी से जगमगाया

महापौर श्री पटेल ने किया बटन दबाकर शुभारंभ

रतलाम 18 फरवरी । नगर निगम तिराहे स्थित श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर को रात्रि में रोशनी से जगमगाने हेतु लगाई गई फ्लड लाईट का शुभारंभ महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना मेहता व क्षेत्र के नागरिकों के साथ बटन दबाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना मेहता ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग पर 80 हजार की लागत से 8 एलईडी फ्लड लाईट मय पोल के साथ लगाई गई है जिसका शुभारंभ होने से अमरेश्वर महादेव मंदिर रोशनी से जगमगा रहा है।
शुभारंभ अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि श्री हार्दिक मेहता, यशवंत अमोरा, उत्सव मेहता, छोटू गुर्जर सहित क्षेत्रिय नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित थे।

Play sound