मुबई के प्रसिद्व कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश पेंढारकर चिकित्सा एवं परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगे
रतलाम दिनाँक 18 फरवरी 2023। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 19 फरवरी 2023 रविवार को जिला चिकित्सालय रतलाम में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3 :00 बजे तक किया जा रहा है। शिविर के दौरान मुबई के प्रसिद्व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश पेंढारकर कैंसर रोग के संबंध में प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक कैंसर रोग के संबंध में तथा 11:00 बजे से 3 बजे तक सिकल सेल अनीमिया एवं थेलेसीमिया के मरीजों को चिकित्त्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। सभी रोगियों से अनुरोध किया गया है कि शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित होने का कष्ट करें ।