


रतलाम । महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मण्डल द्वारा 10 वाँ स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मण्डल प्रचार प्रमुख अतुल जैन ने बताया कि मण्डल की स्थापना शिवरात्रि के दिन ही कि गयी थी। मण्डल की स्थापना रक्तदान एव अन्य सेवा कार्यो को करने के लिए की गई थी। गत 10 वर्षों से मण्डल सक्रिय है निरंतर धार्मिक व सामाजिक कर रहा है। मण्डल द्वारा साप्ताहिक हनुमान चालीसा अभियान भी चलाया जाता है जिसमे 76 मंदिरों पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा चुका है। इस अभियान में सेंकडो युवा सम्मिलित होते है। वहीं आज शिवरात्रि के अवसर कोठारी वास रतलाम स्थित श्री अनंत नारायण मंदिर पर सामूहिक ? नम: शिवाय जाप का आयोजन किया गया।जिसके बाद आरती कर मण्डल सदस्य गढ़कैलाश मंदिर ढोल धमाके लेकर भगवान के जयकारो के साथ नाचते हुए पहुँचे। समस्त सदस्यों ने शिवरात्रि एवं स्थापना दिवस की मिठाई बाट कर शुभकामनाएं दी। आयोजन में मंडल सदस्य राधेश्याम कुमावत ,विनोद आचार्य ,भूपेंद्र खंडेलवाल, जितेंद्र गहलोत ,संतोष योगी ,विपुल पडियार, पवन परमार, प्रवीण परमार, नागेश जाट ,आयुष परमार ,जयेश चेलानी, सुनील सोनी, उज्जवल दुबे,गोतम वोहरा आदि मंडल सदस्य उपस्थित थे।