आज रविवार को होगा फाइनल मुकाबला

जीतने वाले को मिलेंगे ₹100000 और उपविजेता को ₹51000 का नगद पुरस्कार अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा दिया जाएगा

रतलाम। रतलाम नवयुवक मंडल रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रतलाम ट्रॉफी 2023 नेहरू स्टेडियम स्थित पोलो ग्राउंड में खेला जा रहा है। कल रात्रि को पहला मैच मां अंबे और बाबूस के बीच रहा जिसमें बाबूस ने 124 रन बनाए। मां अंबे ने 100 रन बना सकी इस मैच में बाबूस विजयी रही तथा मैन ऑफ द मैच सचिन रहे। दूसरा मैच सैलाना और रतलाम इंडियन के बीच रहा जिसमें सैलाना ने 112 रन बनाए तथा रतलाम इंडियन ने काफी आसानी से 10 ओवर में रन चेंस कर दिये। रतलाम इंडियन ने जीत हासिल करें तथा मैन ऑफ द मैच बिलाल ने 24 गेंद पर 62 रन बनाये। आज सेमीफाइनल दो टीमों के बीच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में बाबूस और रिलायबल के बीच होगा तथा दूसरा मैच रतलाम इंडियन विरुद्ध अंबर क्रिकेट क्लब के मध्य होगा इनमें से जो भी टीम जीतेगी वह टीम फाइनल में उतरेगी। आज के मुख्य अतिथि रतलाम प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ललवानी,अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, हिमांशु जोशी, नरेंद्र जोशी रहे तथा मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात मंचासीन हुए। अक्षय संघवी मित्र मंडल के द्वारा सभी पत्रकारों को मोतियों की माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विशेष दर्शक में महापौर प्रहलाद पटेल व प्रदीप उपाध्याय रहे। कॉमेंट्री करने वाले योगेंद्र जादौन, नीलेश शर्मा, निलेश यादव, चंचल चौहान रहे।समिति के संरक्षक अशोक जैन लाला सहित हितेश बरमेचा, अक्षय संघवी,ओम जाट, पीयूष सांखला, वसीम खान,विकल्प सांखला,मोनु मराठा, आदि समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Play sound