गरीब का ब्लड प्रेशर

कविता – प्रो.डी.के.शर्मा 47,देवप्रभा, राजपूत बोर्डिंग कॉलोनी रतलाम(म.प्र.) सम्पर्क-799949980

एक गरीब है तन से भी, धन से भी। धन से गरीब है तो तन से होना ही है। तबीयत खराब रहने लगी सरकारी अस्पताल गया। डॉक्टर ने कुछ गोलियां दी, कुछ नहीं हुआ, फिर गया, फिर आया सिलसिला चलता रहा। डॉक्टर बोले- ब्लड प्रेशर बहुत कम रहता है कुछ जांच करवा लो,
प्राइवेट में करवाना सरकारी में ठीक से नहीं होती। पैसे का जुगाड़ कर जांच करवाई पता चला ब्लड बहुत कम है। फिर डॉक्टर के पास गया,
बोले कुछ नहीं हो सकता जब ब्लड ही नहीं है प्रेशर कहां से बनेगा?
प्रेशर के लिए तो पैसे चाहिए
तुम्हंे तो ऐसे ही मरना है।

Play sound