
झुमरीतिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज समाज के नेतृत्व में दोनों मंदिरों में जैन धर्म के 19 वे तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री मल्लीनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया सर्वप्रथम मुलवेदी के समक्ष 1008 मल्लीनाथ भगवान की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान के साथ मूल वेदी में प्रथम अभिषेक ओर बृहद शांतिधारा का सौभाग्य दिल्ली से अर्हम योग के टीचर कोडरमा के निवासी अजय जैन गंगवाल को प्राप्त हुआ ।तत्पश्चात समाज के द्वारा मल्लीनाथ भगवान का निर्वाण लाडू महिला समाज के द्वारा चलाया गया। इस अवसर पर समाज के मंत्री ललित जैन सेठी ने कहा कि भगवान का मोक्ष मनाने का सौभाग्य किसी किसी को प्राप्त होता है आज से कई हजार वर्ष पूर्व सम्मेद शिखर के संबल कूट से भगवान का निर्वाण हुआ था तब से पूरे दुनिया में निर्वाण महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है आज यह सौभाग्य कोडरमा समाज के भक्तों को भी प्राप्त हुआ मल्लिनाथ भगवान बाल ब्रह्मचारी थे आज फागुन शुक्ला पंचमी तिथि को योग निरोध कर निर्वाण को प्राप्त किए थे आगे कहा की निर्वाण महोत्सव में शामिल होने से भक्तों को असीम पुण्य अर्जन होता है ओर आगामी 26 फरवरी को 1008 चंदप्रभु भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा ।इस अवसर पर सभी कार्यक्रम में समाज के कई भक्त शामिल हुए। उक्त जानकारी जैन समाज मीडिया प्रभारी नवीन जैन/राज कुमार जैन अजमेरा ने दी साथ।