अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुरेन्द्र सुराणा मनोनीत

जावरा (अभय सुराणा) । व्यक्ति अपने-अपने कर्तव्य पथ पर चलता हुआ निरंतर किसी कार्य में संलग्न रहतें हुए धार्मिक संस्कारों से परिपूर्ण सामाजिक कार्यो के प्रति अग्रणी रहता है। आपकी कार्यशैली व धार्मिक भावनाओं को देखते हुएअ भा जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली में सुरेन्द्र सुराणा कंवर सा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अ भा जैन दिवाकर विचार मंच के प्रणेता श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत संत श्री कमलमुनी जी म सा “कमलेश” के आर्शिवाद से मनोनीत किया गया । श्री सुराणा के मनोनयन पर इष्ट मित्रों परिवार जनों शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर विचार मंच के प्रणेता श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत श्री कमल मुनी जी म सा के साथ संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सुराणा भीलवाड़ा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया ।