
रतलाम। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक की वरिष्ठ सुश्राविका स्व. मोतीलाल जी डांगी की धर्मपत्नी स्व. रमणीक लाल जी डांगी, हीरालाल जी डांगी, अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, द न्यू सुपर क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के निवृतमान महामंत्री जयंतीलाल जी डांगी की माताजी श्रीमती मगन बाई डांगी का देवलोक गमन कल रात्रि में हो गया था ।
जिनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से प्रारम्भ होकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पर पहुंची। जहां पर उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी। मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक की ओर से संघरत्न इंदरमल जी जैन, महामंत्री विनोद बाफना साधुमार्गी जैन श्री संघ से बाबूलाल जी सेठिया, तेरापंथ सभा की ओर से चंदनमल दख, आराधना भवन ट्रस्ट की ओर से कांतिलाल बरमेचा,खतरगच्छ संघ की ओर से कांतिलाल चोपड़ा, तपागच्छ चारथुई श्री संघ संघ की ओर से प्रदीप डांगी, स्थानकवासी ट्रस्ट बोर्ड की ओर से महेंद्र चाणोदिया, चंद्रवीर एवं जीव मैत्री परिवार की ओर से
पप्पू गांधी,जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल की ओर से पारस माण्डोत, रोटरी क्लब रतलाम से अखिलेश गुप्ता,अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति की ओर से युवा महामंत्री सौरभ बोथरा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में नीमचौक संघ के अध्यक्ष श्री ललित पटवा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कटारिया,प्रेम कुमार मोगरा कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, प्रदीप पोखरना, श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनीष भटेवरा, पूर्व अध्यक्ष रितेश मूणत, पंकज पटवा, महामंत्री पारस मेहता, कोषाध्यक्ष अभय गाँधी आदि उपस्थित रहे शोक सभा का संचालन नीमचौक संघ के महामंत्री विनोद बाफना ने किया।