रतलाम 28 फरवरी 2023/ नेशनल माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशनल चेयरमैन न्यायमूर्ति श्री नरेंद्र कुमार जैन आगामी 1 मार्च को रतलाम आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यायमूर्ति श्री जैन 1 मार्च को रात्रि 9:00 बजे रतलाम आकर जैन अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक में सम्मिलित होंगे, रात्रि विश्राम करेंगे। श्री जैन 2 मार्च को प्रातः 11:00 जैन अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक में तथा दोपहर 2:00 बजे ऑल इंडिया जैन अल्पसंख्यक फेडरेशन के कार्यक्रम में सेठिया मैरिज गार्डन में सम्मिलित होंगे। न्यायमूर्ति श्री जैन इसी दिन शाम 4:00 बजे माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के सदस्यों तथा सभी अल्पसंख्यक समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन रतलाम से इंदौर प्रस्थान कर जाएंगे।