
रतलाम। गौ एवं गौशाला उत्थान संघ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में आज जिलाधीश के नाम ज्ञापन एसडीएम जमुना भिड़े को दिया गया जिसमें उन्हेल क्षेत्र में हुई गौवध क़े विरोध में गौमाता क़े हत्यारों को कठोर से कठोर सजा दी जाए सहित गौमाता क़े भूसे को बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाने हेतु आवेदन दिया गया गौ एवं गौशाला उत्थान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री पं.महेशचन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ किसानो से भूसा ओने पौने दाम पर खरीद कर संग्रहित किया जाता हैं बाजार में जब भारी किल्लत हो जाती है तब स्थानीय स्तर पर भूसे की कमी के कारण उनके भाव बढ़ने लगते हैं तब पांच गुना मूल्य बढ़ाकर भूसा गौशाला व गौपालकों बेचा जाता है जिससे पशुपालकों संचालकों एवं निराश्रित गोवंश की सेवा करने वालों के लिए गोवंश की सेवा करना दुर्भर हो जाता है।
कथित संदर्भ में एसडीएम जमुना भिड़े को आवेदन के द्वारा बताया गया कि भूसे का उचित प्रबंधन नहीं होने से उपयुक्त समस्या उत्पन्न हो रही है जिसके कारण पशुपालकों गोशाला संचालकों एवं स्वतंत्र रूप से निराश्रित गोवंश की सेवा करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते गौशाला व पशुपालको के मन में पशु पालन के प्रति उपेक्षा के भाव आने लगे हैं।
आवेदन में पशुपालको का कृषि कार्य सुगमता से चलता रहे इसी हेतु तुरंत ही जिले में हार्वेस्टर से गेहूं कटाई पूर्णत प्रतिबंधित कर भूसे के अवैध संग्रहण एवं परिवहन पूर्णत प्रतिबंधित करने का आग्रह तथा उचित कार्रवाई करने तथा बाहर भूसे को निर्यात करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए अनुरोध किया गया।
साथ ही उन्हेल में विधर्मियो द्वारा गौमाता की हत्या कर जो पाप कर्म किया गया है उनके लिए गौमाता क़े हत्यारों को कठोर से कठोर सज़ा दी जाये। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पं. चेतन शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा कमांडो फोर्स की श्रीमती तृप्ति सिंह पं. राममिलन शास्त्री , पं. संजयशिवशंकर दवे पं.कान्हा शर्मा पं. संजय मिश्रा पं.आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे।