
रतलाम। रतलाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जारी है इसी कड़ी में रतलाम शहर में आज वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया !इसके पश्चात दोनों वार्डों में विभिन्न क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर अभियान से संबंधित सामग्री वितरित की गई एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नाकामियों को जनता के बीच में उजागर किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया अभियान प्रभारी जेम्स चाको प्रदेश महासचिव श्रीमती यास्मीन शेरानी महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, इंटक अध्यक्ष अरविंद सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान महामंत्री फैयाज मंसूरी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हितेश पेमाल क्षेत्रीय पार्षद भावना हितेश पेमाल एवं कविता सुनील महावर वीरपाल सिंह एक्का बेलूत, सुमित यादव, पंकज मर्दवाल,शांतिलाल छपरी ,ओमप्रकाश बिडवान ,बाबूलाल जी भाटी, के एल गोसर, बबलू तरवाड़ी ,अविनाश वर्मा , बानी वैध, कैलाश सोलंकी साजिद अब्बासी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।