श्री ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस के विश्व पुस्तक मेला 2023 में पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज सा. के साहित्य, ग्रंथ आदि का प्रदर्शन किया गया

नई दिल्ली। नि:संदेह पुस्तकें ज्ञान का भंडार व अनमोल होती हैं। पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र भी होती हैं। पुस्तकें हमारा मार्गदर्शन व प्रोत्साहन करती हैं। पुस्तकों द्वारा ही महापुरुषों/विद्वानों के विचार अमर हो जाते हैं। उनका ज्ञान, उपदेश सदैव जीवित रहता है। श्री ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस के विश्व पुस्तक मेला 2023 के स्टॉल पर आज जैन दिवाकर जगत वल्लभ प्रसिद्धवक्ता पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज सा. के अनमोल साहित्य, ग्रंथ, भजन संग्रह का प्रदर्शन किया गया ।
आज नई दिल्ली में पुस्तक मेले में कांफ्रेस स्टाल पर गुरुदेव जैन दिवाकर जी का साहित्य रखा गया है । इस सराहनीय प्रयास के लिए वीरेन्द्र जी धाकड गुरुभक्त एंव गुरु भक्तो के योगदान की मोतीलाल बाफना, अभय श्रीमाल, अभय सुराणा, श्रीमती कल्पना मुत्था, आशिष चौरडिया, निलेश बाफना आदि अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा द्वारा बहुत-बहुत अनुमोदना की गई ।

Play sound