स्वच्छता अभियान में वाहन खरीदी के लिए विधायक निधि से 25 लाख स्वीकृत

  • विधायक काश्यप ने महापौर पटेल को पत्र सौंपा
  • नगर निगम 16 कचरा संग्रहण वाहनों की करेगा खरीदी

रतलाम, 3 मार्च 2023। शहर में स्वच्छता के लिए वाहनों की कमी अब नहीं होगी। विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर में कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी के लिए विधायक निधि से 25 लाख रूपए स्वीकृत कर महापौर प्रहलाद पटेल को इसका पत्र सौंप दिया है। उक्त राशि के माध्यम से निगम 16 नए कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी की जाएगी, जिसमें अतिरिक्त शेष राशि नगर निगम की होगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को पहले नंबर पर लाने की कवायद नगर निगम कर रही है, लेकिन निगम के पास वार्डों में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करने वाले कुछ वाहन खराब हो चुके है। विधायक श्री काश्यप द्वारा कचरा वाहनों की कमी होने से आमजन की परेशानी को देखते हुए विधायक निधि से 25 लाख रूपए की राशि नगर निगम को स्वीकृत की है। उक्त राशि से नगर निगम को काफी मदद मिलेगी। निगम के द्वारा विधायक निधि से जारी की गई राशि में शेष राशि मिलाकर 16 नए कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी जल्द ही की जाएगी, जिससे प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से कचरा संग्रहण वाहन जा सके और प्रतिदिन हर घर से कचरा संग्रहित कर स्वच्छता में रतलाम को नंबर वन लाया जा सके।

Play sound