05 मार्च से पौधारोपण, नशामुक्ति, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर सप्ताहिक कार्यक्रम होंगे


रतलाम । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सुर्यवंशी के निर्देशानुसार लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में जन अभियान परिषद के नेटवर्क से जुडें कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता हेतु नवांकुर संस्थाओं का जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत सभागृह रतलाम में किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, विशेष अतिथि आनंद विभाग की जिला समन्वयक श्रीमति सीमा अग्निहोत्री, परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लालाबाई चंद्रवंशी ने कहा कि लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्ती योजना है इससे महिलाओं का सशक्तिरण होगा, प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिये बेहतर कार्य कर रही है।
परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि परिषद के नेटवर्क से जुडें स्वैच्छिक संगठन, नवांकुर संस्थाएं, प्रस्फुटन समितियां, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता व छात्र छात्राएं, आदि लाडली बहना योजना का सामुदायिक सहभागिता से बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे तथा 05 मार्च से पौधारोपण, नशामुक्ति, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर सप्ताहिक कार्यक्रम कियें जावेंगे। इस दौरान नवांकुर संस्थाओं के कार्यो की समीक्षा व आगामी कार्ययोजना तैयार कि गयी।
आनंद विभाग की जिला समन्वयक श्रीमति सीमा अग्निहोत्री के द्वारा आनंद विभाग कि योजनाओं की जानकारी दी गयी ।
कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक युवराज सिंह पंवार, निर्मल अमलियार, शैलेन्द्र सिंह सोंलकी, रतनलाल चरपोटा, जिलें की नवांकुर संस्थाएं, प्रस्फुटन समितियां, सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता, महावीर दास बैरागी, विजयेश राठौड आदि उपस्थित रहे।