पूज्य गुरुदेव कौशल्य सागर जी मुनीराज का अवतरण दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया

झुमरीतिलैया। बड़ा मंदिर के चातुर्मास पंडाल परिसर में आज जैन संत पूज्य गुरुदेव कौशल्य सागर जी मुनीराज का अवतरण दिवस बड़े ही श्रद्धा पूर्वक भक्त जनों ने मनाया । समाज के पदाधिकारी चातुर्मास कमेटी एवं धर्म निष्ठ परिवारों ने गुरुदेव के चरण धोकर अपने मस्तक पर लगाया अष्ट द्रव्यों से उनकी पूजा की सैकड़ो महिला पुरुष बच्चों ने श्रीफल चढ़कर उनका आशीर्वाद लिया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता आत्म कल्याण में ही है हमें जो मनुष्य जीवन मिला है उसका सदुपयोग करना चाहिए क्योंकि मनुष्य जीवन दुर्लभ है पूर्व जन्म में अच्छे कर्म के कारण ही मनुष्य जन्म मिलता है संस्कारवान बने कर्मयोगी बने तभी स्वयं के साथ हम अपने परिवार समाज राष्ट्र धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते हैं । पूज्य जैन संत के अवतरण दिवस पर पार्षद पिंकी जैन,मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नविन जैन ने शत शत नमन करते हुए उनके हमेशा स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *