कविता कोठारी को मिला एमपी रीजन से प्रेशिडेंशनल अवार्ड

समाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा करना परमात्मा की सेवा करने के समान है

जावरा (अभय सुराणा) । जेएसजी एमपी रीजन की अवार्ड नाइट सेरेमनी आयोजित की गई जिसमे अतिथि अंतरराष्ट्रीय अध्य्क्ष श्रीमान ललित शाह, अंतरराष्ट्रीय महासचिव श्रीमान अभय नाहर,पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्य्क्ष श्रीमान अभय सेठिया ,मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सुनील सिंघी एवम एमपी रीजन अध्य्क्ष विनोद बरबोटा ,एमपी रीजन सचिव राहुल चपडोद थे। अतिथियों ने नगर की एनिमल लवर जीवदया क्षेत्र में डॉग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही जिनके द्वारा डॉग्स के लिए निस्वार्थ भावना से की जा रही सेवा को देखते हुए उनके कार्यो की प्रशंसा की एवम इसी भावना से यदि हर व्यक्ति मूक पशुओ के लिए समपर्ण भावना से कार्य करे तो ये सेवा परमात्मा की सेवा करने के समान होती है उक्त विचार व्यक्त करते हुए जीवदया हेतु श्रीमती कविता कोठारी को प्रेशिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती कविता कोठारी के निस्वार्थ प्रयासो से उन्हें एमपी रीजन के मंच पर सम्मानित होने पर सेन्ट्रल परिवार एवम इष्ट मित्रो ने बधाई प्रेषित की।

Play sound