होली ओर कविता का अटुट संबंध – श्री मोईन

जावरा (अभय सुराणा) । होली प्रेम ओर सद्भाव का त्योहार है जिसे हम वर्षो से मनाते आ रहे हे। होली ओर कविता का अटूट संबंध है । लेखक, कवि और कलमकार अपने शब्दो मे रंगो को भिगोकर होली का रंग बिखेरते हे। उपरोक्त विचार अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा श्री राम विद्या मंदिर मे फाग उत्सव के अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कवि श्री गुलाम मोइनुद्दीन मोईन ने व्यक्त किए।
इस अवसर पर गुलाल लगा कर उपस्थित जनों का स्वागत किया। अध्यक्षता श्री गुलाम मोइनुद्दीन मोईन ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया । सरस्वती वंदना रतनलाल उपाध्याय ने प्रस्तुत की। उल्लेखनीय है कि अटल ग्राम द्वारा पिछले 10 वर्ष से फाग उत्सव मनाते हुए कविता पाठ का आयोजन किया जा रहा है ।
काव्य पाठ करते हुए सर्वश्री रमेश मनोहरा,मनोहरसिह चोहान , रतन लाल उपाध्याय,गुलाम मोइनुद्दीन मोईन, फजलहयात , विजय जैन ने होली पर अपनी रचनाओं के साथ रंग की पिचकारीया छोडी ओर काव्य गोष्ठी को रसमय-रंगमय बना दिया । इस अवसर पर संस्था प्रमुख अभय कोठारी, जगदीश उपमन्यु, विनोद चौरसिया, रफीक भाई मुन्ना पेन्टर आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन श्री रमेश मनोहरा ने किया एवं आभार प्रदर्शन अभय कोठारी ने व्यक्त किया।

Play sound