रतलाम 06 मार्च 2023। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी 8 मार्च को धूलंडी तथा 12 मार्च को रंगपंचमी त्योहार के अवसर पर दोनों दिवसों में शाम 5:00 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस पर जिले की सभी देशी, विदेशी मदिरा दुकान, वायनरी, वाइन आउटलेट, होटल बार तथा देशी-विदेशी मध्य भांडागार शाम 5:00 बजे तक बंद रखे जाएंगे।