धूलेंडी त्यौहार पर कार्यपालिक दंडाधिकारी ओं की ड्यूटी लगाई गई

रतलाम 06 मार्च 2023 । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा 7 मार्च होलिका दहन एवं 8 मार्च धूलंडी त्यौहार के दृष्टिगत शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम श्री संजीव पांडे को संपूर्ण रतलाम शहर की कानून व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी सहायता के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो 7 मार्च की शाम 6:00 बजे से होलिका दहन कार्यक्रम समाप्ति तक तथा 8 मार्च को प्रातः 8:00 से कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहेंगे।
जारी किए गए आदेश के अनुसार तहसीलदार श्री गोपाल सोनी, राजस्व निरीक्षक श्री तरुण रघुवंशी, पटवारी श्री तेजवीर चौधरी, पुलिस थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे। इसी प्रकार तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटिया, पटवारी श्रीमती शिखा चतुर्वेदी, पटवारी श्री मांगीलाल खराड़ी, पुलिस थाना माणकचौक क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे। नायब तहसीलदार श्री कुलभूषण शर्मा, राजस्व निरीक्षक श्री मेहरबान सिंह मालवीय, पटवारी श्री लक्ष्मी नारायण पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे। नायब तहसीलदार श्री मनोज चौहान, राजस्व निरीक्षक श्री तिवारी, पटवारी श्री अर्जुन गौड़ पुलिस थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे।

Play sound