

रतलाम। विकासखंड रतलाम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय संवाद बैठक का आयोजन जनपद पंचायत रतलाम में किया गया । बैठक के उपरांत नशामुक्ति अभियान के तहत नशामुक्ति कि शपथ ली गयी।
उक्त बैठक में जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा बताया गया कि हम सबको मिलकर सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को मिले इसके लिये आमजन तक प्रत्येक अभियान को ले जाना होगा, सरकार और समाज के साथ मिलकर शासन की जन कल्यासण कारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रस्फुटन समितियों की अहम भूमिका और जन हितैषी अभियानों को सार्थक बनाने हेतु सेवा एवं संकल्प के साथ दृढ़ रहते हुए कार्य करना है ।
विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रत्येक समिति अपने कार्यों का स्वयं आकलन समय-समय पर करते रहें और उस आकलन के आधार पर सक्रियता के साथ नेतृत्व विकास के कार्य में आगे बढ़ते जाएं प्रस्फुटन समितियां शिक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यावरण के साथ-साथ शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से कार्य करें। बैठक में नवांकुर संस्था सरवनी जागीर के ओम प्रकाश पाटीदार, करमदी विकास समिति के जितेंद्र राव, राजेश सोलंकी, वैदेही कोठारी के साथ नगर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।