रतलाम। धुलेंडी पर्व दिनांक 07 मार्च 23 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से श्री विश्वकर्मा घाम नेमिनाथ नगर रतलाम से श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज की परम्परा अनुसार गैर निकाली जाकर समाज के जिन परिवारों में डूंड (जिनके यहां जन्म, मृत्यु एवं विवाह हुआ है) उन सभी के घर जाकर कलर लगाया जाएगा।
समाज अध्यक्ष जनक नागल, मंदिर व्यवस्थापक राजेश नांगल, पटेल महेश वंडेला, राजेश चवलारेड, जितेन्द्र बामनिया, रवि वंडेला, महेश बोदलीया, कृष्णा वुडडल, सुरेश लतारा, विरेन्द्र वंडेला, पप्पू लतारा, चेतन लाखा द्वारा सभी समाज बंधुओं से आग्रह है कि गैर में चलने हेतु तय समय से 10 मिनट पहले श्री विश्वकर्मा धाम नेमिनाथ नगर रतलाम पर उपस्थित होने का कष्ट कंरे तथा सायं 07 बजे श्री विश्वकर्मा धाम नेमीनाथ नगर रतलाम पर भगवान श्री की आरती के पश्चात सेव वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।