किडज़ी नज़रबाग़ रतलाम स्कूल ने अपना पहला वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

रतलाम। किडज़ी नज़रबाग़ रतलाम स्कूल ने अपना पहला वार्षिकोत्सव शहर स्थित केसर पैलेस में धूमधाम से आयोजित किया। प्रधानाध्यापिका मेरी स्टेफी ने बताया कि इस अवसर पर प्ले ग्रुप से किंडरगार्टन के बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से रंग भर दिया। गायत्री मंत्र गायन के द्वारा नन्हे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
संचालक शोभित मूणत ने सभी पालको से अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की अपील की एवं पुरे वर्ष की गतिविधियों पर झलक डाली ।
नृत्य प्रस्तुतियों में माताओं और उनके बेटों ने, पिताओं और बेटियों और पिताओं और बेटों ने सभी को चौंका दिया। युगल नृत्य में छोटे-छोटे बच्चों का आत्मविश्वास देखते ही बनता था।
मुख्य अतिथि के रूप नायब तहसीलदार श्रीमती रुपाली जैन ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम बच्चों को शुरुआत से ही पैसे को लेकर डर का माहौल न बनाये, बल्कि उन्हें प्रेरित करें कि ये पैसा सहजता से आ सकता है, बशर्ते आप मेहनत करें।
विशिष्ट अतिथि के रूप में “ज़ी लर्न” मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय प्रबंधक हरिमोहन ने इस अवसर पर किडज़ी के पेंटेमाइंड का उद्घाटन करते हुए दर्शकों के साथ कुछ दिमागी कसरतें की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत और नेपाल में किडज़ी की 2000 से भी अधिक शाखाएं सक्रिय हैं अंततः यह भी कहा कि किडजी नज़रबाग़, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ केंद्र है ।
इस अवसर पर मूणत ग्रुप के संचालन विनोद मूणत, अशोक मूणत भी उपस्थित थे। वर्षभर में किडज़ी के बच्चों को उनके विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और सीखने की दक्षता के आधार पर उन्हें सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के साथ उनके दादा-दादी और नाना-नानी ने रैंप वॉक करके उनका उत्साहवर्धन किया। किडज़ी की ओर से सभी को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन का श्रेय विद्यालय के संचालक शोभित मूणत, प्रधानाध्यापिका मेरी स्टेफी, एंकर माही त्रिपाठी एवं सौम्या जोशी, सभी शिक्षिकाएँ को जाता है ।

Play sound