

भीलवाड़ा खटीक मोहल्ला 15 मार्च 2023 । क्षत्रिय का कर्तव्य है असहाय कमजोर इंसान औरप्राणियों पर होने वाले अत्याचार की रक्षा करना। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते कहा कि प्राणी की रक्षा करना परमात्मा की रक्षा करने के समान है क्योंकि प्रत्येक प्राणी में परमात्मा का अंश है।
उन्होंने कहा कि समाज का एहसान हमारे ऊपर है उस से मुक्त होने के लिए उसके उत्थान का संकल्प लेना नैतिक जिम्मेदारी है। मुनि कमलेश ने बताया कि हिंसा तामसिक आहार और नशा के मार्ग पर चलकर कोई भी उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंच सकता।
राष्ट्र संत ने कहा कि संगठित होकर बुराइयों से समाज को मुक्ति दिलाना बच्चों और युवाओं में संस्कारों सेचरित्र का निर्माण हो।
जैन संत ने कहा कि अहिंसा सर्वोपरि धर्म है दया धर्म का मूल है उसी आत्मा में धर्म का निवास होता है।
मुनि कमलेश के क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित होकर खटीक समाज के अध्यक्ष श्री बंशीलाल पटेल के नेतृत्व में कैलाश खोईवाल बंशीलाल डीडवानिया ओम प्रकाश चावला शांतिलाल चावला प्रतिनिधिमंडल ने मुनि कमलेश से कहा कि अहिंसक और नशा मुक्त अहिंसक खटीक समाज का निर्माण हो आपका आशीर्वाद चाहिए 5000 परिवार हमारे यहां पर हैं पूरे मेवाड़ में हजारों परिवार आपके विचारों से जुड़े और समाज आगे बढ़े।
वीरवाल जैन समाज के प्रभुलाल रामेश्वर लाल गजानंद जी रवि कुमार सुरेश दायमा गणपति खीचि ने उनका अभिनंदन किया हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया महादेव महावीर पक्षी विहार आरंभ किया खुलकर दान दिया महासती रमीला कंवर जी मनिप्रभा जी मनोहर कवर जी ने मुनि कमलेश का अभिनंदन किया सुवाना बिहार किया पुलिस प्रशासन सेवा सराहनीय रही कोटड़ी नंदराय 19 मार्च को बीगोद में मेवाड़ सिंहनी मह महासतीयस कवर जी की 106 वी जयंती अहिंसा सम्मेलन के रूप में मनाई जाएगी।