रतलाम, 15 मार्च 2023 । जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा जीव दया के अपने स्थायी प्रकल्प के अंतर्गत गो सेवा की गयी । संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैत्री परिवार सदस्यों द्वारा अपने जन्म दिवस और वैवाहिक वर्षगांठ गो सेवा के माध्यम से मनाए जाते हैं, इसी श्रंखला मैं ग्रुप के सौरभ पितलिया औऱ परिवार द्वारा जन्म दिवस पर गो सेवा का लाभ लेकर जैन दिवाकर गो शाला पर गो सेवा कार्य किया गया l सभी सदस्यों द्वारा भाई सौरभ को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित की गई l जैसा कि विदित है कि मैत्री परिवार द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जाते रहे है l इस दौरान सभी सदस्यों ने विभिन्न सेवा कार्यो को जारी रखने का संकल्प लिया l सेवा कार्य के दौरान अमित कोठारी, मयंक कोठारी, नीलेश कोठारी, वैभव मेहता, तरुण डांगी, विनय वोहरा, संदीप सक ले चा ,मिलन राखेचा ,मनोज अग्रवाल , सिद्धार्थ बोराना आदि उपस्थित रहे l