संगठित समाज और देश कभी असफल नही हो सकते है -सुकनमुनिजी मसा

जय जयकारो के साथ अम्बेश भवन मे पधारने पर सुकनमुनि जी मसा और शिष्यों की हुई अगवानी

भीलवाडा (सुनिल चपलोत)। संगठन में शक्ति है, प्रवर्तक सुकनमुनि जी मसा ने कहां की संगठित समाज देश कभी भी असफल नहीं हो सकते है कितनी भी बड़ी बाधा आ जाये उसे संंगठित होकर मुकाबला किया जाये तो नामुमकिन कार्य भी सभंव हो सकतें है ! एकता मे सबसे बड़ी शक्ति है अम्बेश भवन के मन्त्री चचंल पीपाड़ा ने बताया कि शनिवार प्रातः दिवाकरधाम से प्रवर्तक सुकनमुनि ,तथा अमृतमुनि आदि ठाणा 10 के विहारकर अम्बेश भवन पधारने पर संघ अध्यक्ष सुभाष खाब्या ,कंवरलाल सूरिया, अहिंसा भवन के संघ अध्यक्ष अशोक पोखरणा, हेमन्त आंचलिया, रखबचन्द पीपाड़ा रणजीतसिंह बूलिया,जयप्रकाशआंचलिया,रोशनलाल रांका , पंकज पीपाड़ा , ललित बापना , उषा खाब्या, दिवाकर महिला मण्डल की महामंत्री लाड़ मेहता , पूर्व सभापति मंजू पोखरणा, पुष्पा गौखरू, आदि पदाधिकारियों ने सभी मुनियो के अम्बेश भवन मे जय जय कार करतें हुये की अगवानी एवं नगर प्रवेश की बधाइयां दी।