महावीर जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन होगे

श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति की जैन पंचायती नोहरा जावरा में बैठक सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा) । भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक तीन दिवसीय आयोजन के साथ धूमधाम से मनाया जावेगा । उक्त निर्णय श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति की जैन पंचायती नोहरा जावरा मे सम्पन्न बैठक में लिया गया।
उपरोक्त जानकारी समिति के महासचिव अभय कोठारी ने देते हुए बताया कि अध्यक्ष श्री नगीनचन्र्द सकलेचा की अध्यक्षता में एवं उपाध्यक्ष सर्वश्री धरमचंद चपडोद, चन्द्र प्रकाश ओस्तवाल, पुखराज पटवा , विजय ओरा, सुभाष टुकडीया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
अध्यक्ष श्री नगीनचन्र्द सकलेचा ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। कोषाध्यक्ष श्री कैलाश बारोड ने पिछले वर्ष का आयव्यय प्रस्तुत किया । बैठक में सभी सहयोगियों, दानदाताओं , सभी श्री संघ अध्यक्षो एवं पदाधिकारीयो, जैन सोशल ग्रुप का सहयोग के आभार व्यक्त किया गया।
भगवान महावीर स्वामी की जयन्ती 2 अप्रैल को चौपाटी पर प्रभात फेरी एवं झंडावंदन से प्रारंभ होगी रात्री मे जैन सोशल ग्रुप मेन के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा ।
3 अप्रैल को जावरा शहर मे प्रभात फेरी निकाली जायेगी। एवं दोपहर मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होकर रात्री मे स्तवन प्रतियोगिता सम्पन्न होगी ।
4 अप्रैल को प्रातः विशाल चल समारोह निकाला जावेगा तथा जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण जैन समाज का स्वामीवात्सल्य आयोजित किया जावेगा ।
कार्यक्रम में स्तवन प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता, गवली एवं दीप सजाओ प्रतियोगिता, महिलाओं की वाहन रैली का आयोजन भी होगा। साथ ही नगर मे वर्षीतप कर रहे सभी तपस्वियों के सम्मान में कार्यक्रम होगा।
सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने अमूल्य सुझाव देते हुए भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए सभी से सहयोग का आग्रह किया। बैठक का संचालन महासचिव अभय कोठारी एवं आभार प्रदर्शन सहसचिव शेखर धारीवाल ने व्यक्त किया।

Play sound