रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण की योजना में 30 वर्ष की लीज पर आवंटित भूखंडो को भूमिस्वामी अधिकार दिए जाने हेतु शासन निर्देशानुसार दिनांक 20 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक 05 दिवसीय कैम्प प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है ।
उक्त जानकारी प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजीव केशव पाण्डेय ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया कि रतलाम विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में 30 वर्ष की लीज पर आवंटित भूखण्डों/भवनों को शासन द्वारा निर्धारति मापदण्ड अनुसार एकमुश्त राशि जमा करवाई जाकर भू-स्वाी अधिकार पर किए जाने के लिए 5 दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसका लाभ भूखण्डधारियों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है ।
जारी विज्ञप्ति के माध्यम से प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पाण्डेय ने भूखण्डधारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उक्त योजना का लाभ उठाएं।