




रतलाम। कस्तूरबा नगर में आदिनाथ महिला मंडल द्वारा आदिनाथ भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे कई परिवार द्वारा मिलकर आदिनाथ भगवान की अष्ट द्रव से सुंदर थालिया सजाकर उनकी बोलिया से कई परिवार को लाभार्थी बनाया और मां वामा देवी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ पूजा अर्चना की गई पालना झुलाने की बोली और आरती की बोलियों को 15 दिन तक आन लाइन चलाई l मंडल सचिव सरोज जैन ने बताया की पालना झुलाने की बोली का सौभाग्य श्रीमती मानकुंवर सेलवाडिया परिवार, आरती की बोली अभय कुमार जी रतनलाल जी जैन को मिली अंत में प्रभावना श्री प्रकाश चन्द्र जी प्रेमलता जैन द्वारा वितरित की गई।महिला मंडल की सभी सदस्यों का आभार आदिनाथ ट्रस्ट मंडल द्वारा किया गया।