
रतलाम। श्रीमती निविता जी गंगवाल को “जैन एकता मंच” महिला प्रकोष्ठ की रतलाम जिले की अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।राष्ट्रीय जैन एकता मंच जैन समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से बनाया गया एक नया मंच है जो भारतवर्ष की समस्त जैन सम्प्रदाय पंथो को बिना किसी संप्रदायिक भेदभाव ( दिगम्बर/श्वेताम्बर / तेरापंथी / बीसपंथी / मूर्तिपूजक /स्थानकवासी ) के सम्पूर्ण जैन समाज को एक सूत्र में बांधने व भगवान महावीर स्वामी के जिन शासन को आगे भी बनाये रखने के लिए तथा प्रत्येक क्षेत्र में समाज के युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की मंगल भावना के साथ पदस्थ किया गया है।