युवा तपो निधि श्री अभय मुनि जी मा.सा. चतुर्थ पुण्य तिथि समारोह पूर्वक मनाई गई

दलोदा। श्रणम संघीय जैन दिवाकर मेवाड भूषण पूज्य गुरुदेव श्री प्रताप मलजी मारासा एवं पूज्य प्रवर्तक गुरुदेव श्री रमेश मुनी जी मा.सा. के शिष्य युवा तपो निधि श्री अभय मुनि जी मा.सा. चतुर्थ पुण्य तिथि 19 मार्च रविवार को महावीर स्वास्थ्य केंद्र दलोदा (MP ) पर पूज्य प्रवर्तक साहित्य शिरोमणि बहुश्रुत श्री विजय मुनि जी,ओजस्वी वक्ता उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि मारासा आदि ठाना के सानिध्य मे समारोह पूर्वक आयोजित की गईं।
चारित्र आत्माओं ने घोर तपस्वी मेवाड काकरोली के लाल श्री अभय मुनि जी के गुणों की उन्के तप की अनुमोदना की।
प्रवर्तक श्री जी फरमाया की संत कभी चमत्कार नहीं करते उनकी संयम यात्रा उनका व्यक्तित्व ही चमत्कारी होता है। उप प्रवर्तक श्री जी ने फरमाया की गृहस्थ ही अर्थ का उपार्जन करता है किन्तु उसे अपनी लक्ष्मी का उपयोग सदैव सद कार्य मे सेवा कार्य मे करते रहना है।
जावरा मंदसौर रतलाम चितोड़ से भक्त जनो ने पधार कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वक्ताओ ने अपने विचार रखे संस्था के कोषाध्यक्ष, संस्था के पदाधिकारी व वीरवाल समाज के पदाधिकारी भी समारोह मे उपस्थित रहे। उदयपुर से महेंद्र बाबेल महावीर जी चौपड़ा, कन्हैया लाल जी रोशन लाल जी सूर्या श्याम जी बोकड़िया महिला अध्यक्ष पूर्णिमा बोकड़िया उपस्थिति थे ।अध्यक्ष पूर्णिमा बोकड़िया ने कहाँ की जैन संत दीपक की भाती समाज को रोशन करते है उनका सानिध्य चारो धाम यात्रा से भी अनंत गुना फल करी है।
स्वामी वातसल्य का लाभ
अनन्य गुरु भक्त परिवार बेंगलोर ( haasur) निवासी श्रीमान केवल चंद जी सा,प्रकाश चंद जी मनीष कुमार जी कोठारी परिवार ने लिया।

Play sound