राष्ट्रीय अल्प बचत संगठन संघ मध्यप्रदेश इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न

रतलाम । राष्ट्रीय अल्प बचत संगठन संघ मध्यप्रदेश इकाई की पारिवारिक मिलन समारोह दिनांक 19/03/2023 को वरोढ माता मंदिर पर रखी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम शहर विधायक माननीय श्री चेतन कुमार जी काश्यप,विशेष अतिथि श्री राजकुमार जी शिवहरे अधीक्षक डाकघर,अतिथि सुश्री गायत्री जी दुबे,राष्ट्रीय संगठन सचिव,राष्ट्रीय सह सचिव श्री अभय जी जैन उपस्थित थे मीटिंग में चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न हुई जिसमे रतलाम जिला इकाई के अध्यक्ष पद हेतु श्री प्रकाश जी मेहता को सरवा्नूमति से अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा आगामी बोर्ड एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन अमृत जी जैन ने किया आभार सचिव पंकज जी जैन द्वारा किया गया।