शासकीय कार्य में बाधा डालने पर सिद्धार्थ व राजेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज किये जाने हेतु थाना प्रभारी को पत्र प्रेषित

रतलाम 22 मार्च । तेजा नगर गली नम्बर 3 में जलकर वसूली के दौरान सिद्धार्थ व राजेश द्वारा वसूली दल के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने व नोटिस की दोनो प्रतियां छीन लेने पर कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय ने संबंधितों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज किये जाने हेतु माणक चौक को पत्र प्रेषित किया।
22 मार्च बुधवार को तेजा नगर गली नम्बर 3 में जलकर वसूली के दौरान सिद्धार्थ व राजेश द्वारा वसूली दल के सदस्य एहसान खान, रूपेश ढांकरवाल, रशीद खान व देवेश मेहता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नोटिस की दोनो प्रतियां छीन ली गई थी।