- जनशक्ति संस्था ने गुड़ी पड़वा पर हजारो नागरिको को पिलाया नीम शर्बत
- नीम शर्बत सेवा के सफलतम 31 वर्ष : 1993 – 2023 ,
- सेवाकार्य में 60 से अधिक सदस्यों का रहा योगदान

रतलाम। सामाजिक संस्था जनशक्ति द्वारा कार्यालय आशादीप स्टेशन रोड़ पर निशुल्क नीम शर्बत का वितरण किया गया, जिसका लाभ 5-6 वर्ष के बच्चों से लेकर 80-90 वर्ष के पुरुषों एवं महिलाओं ने लिया। नीम की पत्ती तोड़कर लाना, साफ करना, पीसना, छानकर शर्बत बनाना एवं वितरण करना इत्यादि कार्य में संस्था के 60 से अधिक सदस्यों ने सेवा प्रदान की।
निशुल्क नीम शर्बत का 5-6 हजार नागरिकों ने लाभ लिया
जनशक्ति संयोजक राधावल्लभ खण्डेलवाल ने बताया कि हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं आयुर्वेद के अनुसार चैत्र नवरात्रि में नीम का सेवन बहुत ही लाभकारी है, इस दौरान नीम के वृक्ष पर नई कोपलें आती है, इनका सेवन करने से वायरल फीवर व अन्य संक्रमणकारी रोगों से बचाव होता है। चर्म रोग में विशेष लाभ होने के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
इसको दृष्टिगत रखते हुए जनशक्ति संस्था द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी निःशुल्क नीम शर्बत का वितरण किया गया नीम शर्बत का वहीं सेवन के साथ-साथ लोग अपने परिजनों के लिए भी बोतलों में भरवा कर ले गए सभी का तिलक लगाकर नववर्ष का अभिवादन किया गया।
सेवाकार्य मे विशेष योगदान महेश खण्डेलवाल, गोपाल कृष्ण सोडानी, जगदीश सोनी, रमेश खंडेलवाल,, महिपाल वाघेला हरी खण्डेलवाल सुधाकर नेहेते ,महेश जोनवाल सूरेन्द्र शर्मा दिनेश खण्डेलवाल नीरज सोनकर जतिन राजावत,गोपाल खंडेलवाल, श्याम तोषनीवाल नवनीत कोठारी , राजेश अरोड़ा सहित अनेक सदस्यों का रहा।