रतलाम 25 मार्च 2023। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने पार्टी विरोधी कार्यों में संलग्न रहने पर भारतीय जनता युवा के धराड मंडल के मंडल मंत्री बलराम जाट को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।