जिला टोली का गठन
रतलाम 25 मार्च 2023 । भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे वर्तमान भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण करने पर सेवा के 3 वर्ष- शिवराज सरकार, तीन साल-बेमिसाल कार्यक्रम के तहत् कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने इन कार्यक्रमों के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला टोली का गठन किया है। इसमे जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, लाल बहादुर पाटीदार एवं जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह शामिल किए गए है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिले में सेवा के 3 वर्ष- शिवराज सरकार, तीन साल-बेमिसाल कार्यक्रम के तहत् बूथ स्तर पर हितग्राही संपर्क जारी है विधानसभा क्षेत्रों मे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 26 मार्च को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात आयोजित होगा। इसमे लाडली बहनों का स्वागत सम्मान किया जाएगा। 28 मार्च को युवा मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। 31 मार्च को महिला मोर्चा मंडल स्तरीय सम्मेलन होगे 3 अप्रेल को अजा मोर्चा सम्पर्क चौपाल का आयोजन करेगा तथा 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत् 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती एवं 14 अप्रैल को संविधान शिल्पी डॉ.भीम राव अम्बेडकर की जयंती भी बूथ स्तर पर मनाई जाएगी।