पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग रतलाम जिला समिति का सदस्य नियुक्त होने पर किया सम्मान

रतलाम । पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्याक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग रतलाम जिला समिति में सदस्य श्री आसिफ मिर्जा को नियुक्त किए जाने पर प्रथम बार रतलाम आगमन पर शाहिद कुरैशी मित्र मंडल द्वारा रतलाम जिला समिति सदस्य आशिफ भाई मिर्जा,एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सदस्य सैयद अमजद अली, तथा अबू सैयद दरगााह कमेटी के सदर अकरम भाई कबाड़ी,और मिया साहब का शाहिद कुरैशी के नेतृत्व में साफा बांधकर और पुष्प माला पहनाकर, भव्य स्वागत किया। स्वागत तापश्चात श्री मिर्जा ने अपने उद्बोधन में कहां की है पिछड़ा वर्ग व मुस्लिम समाज को शिक्षा,रोजगार से जोडेगे,समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का श्री मिर्जा ने ये विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला मीडिया प्रवक्ता शेख अजहरुद्दीन, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी शेख वजीर, अमन कुरेशी बिट्टू भाई आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शेख अजहरुद्दीन ने किया,आभार वजीर शेेख ने माना
उक्त जानकारी अकबर कुरैशी ने दी।

Play sound