शहर कांग्रेस की बैठक एवं राहुल गांधी जी के समर्थन में किया प्रदर्शन

रतलाम। 25 मार्च को रतलाम जिला शहर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन प्रभारी श्री अमिताभ मंडलोई की उपस्थिति में संपन्न हुई । बैठक में विधानसभा चुनाव के पूर्व महत्वपूर्ण मंडलम एवं सेक्टर पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गई ! साथ ही राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता जिस प्रकार से अलोकतांत्रिक तरीके से रद्द की गई उसकी निंदा की गई! श्री अमिताभ मंडलोई ने मार्गदर्शन देते हुवे कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लड़ाई जमीन से लेकर न्यायालय तक लड़ेंगे और किसी को डरने की जरूरत नहीं सरकार के आते ही कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार के द्वारा जो दमन अत्याचार अन्याय किया गया है झूठे मुकदमे दर्ज हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है उन सभी को उचित और शीघ्र जांच कराकर न्याय दिलाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री महेन्द्र कटारिया ने कहा कि भाजपा द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी दलों को कुचला जा रहा है भाजपा केंद्र से लेकर प्रदेश तक संविधान का मखौल उड़ा रही है संवैधानिक संस्थाएं संकट के दौर से गुजर रही है । स्थानीय स्तर पर भी कांग्रेस पदाधिकारियों के परिवार जनों पर मुकदमा बनाया जा रहा है । इन सब का मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मंडलम सेक्टर व बूथ कार्यकर्ताओं की रहेगी! सभी के समान रूप से सभी को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा! नेताओं और कार्यकर्ताओं में सामंजस्य के साथ उत्साह हें । बैठक को मध्य प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती यासमीन शेरानी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व विधायक पारस जी सकलेचा जिला युवक अध्यक्ष मयंक जाट, सतीश पुरोहित, रजनीकांत व्यास, वरिष्ठ पार्षद वहीद शेरानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाय, ने अपने सुझाव दिए! बैठक के पश्चात कार्यालय से पैदल मार्च के रूप में महू रोड फव्वारे पर जाकर राहुल गांधी जी के समर्थन में हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरेशी, फखरुद्दीन मंसूरी, निलोफर खान, कविता महावर, सलीम बागवान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हितेश पैमाल, अमर सिंह शेखावत, सुजीत उपाध्याय, जगदीश अकोदिया, चंद्र प्रकाश पुरोहित, फय्याज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह अठाना, नीलेश शर्मा, रामचंद्र धाकड़, विशाल डांगी, साबिर हुसैन, रमेश शर्मा, जीतेन्द्र हाड़ा, जितेंद्र पडियार, आनंदीलाल चौहान, दिलीप शर्मा, सुनील महावर, अभिजीत सुराणा, राहुल दुबे, इकरार चौधरी, मुकेश सोलंकी, ईक्का बैलूत, वीरपाल सिंह, हरविंदर सिंह नांद्रा, देवेंद्र वैराल, युसूफ शाह, पुष्कर गणावा, वीरप्रताप सिंह, प्रदीप राठौड़, राजेश प्रजापत, मनोज खोईवाल, आनंद मिश्रा, मुकेश कोठारी, रशीद अंसारी, अभिषेक सिंह, मनोज शर्मा, मनोज गोटेचा, निरंजन चौहान बच्चन, बच्चा खान, रमेश पोरवाल, विशाल कण्डारे, मुकेश सोलंकी, देवेंद्र गुर्जर, अंजनी पाठक, हेमंत नेका, राकेश आचार्य, अफजल हुसैन, शाकिर खान, संदीप नागर, सोनू व्यास, हिना शेख, मीना जाट, आरिफा कछवाय, तबस्सुम खान, हर्ष खाबिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री मांगीलाल जैन ने किया आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया ।

Play sound